{"_id":"6a4805789949580b6f0abd35","slug":"a-man-dressed-as-a-sadhu-attacked-a-forest-department-contract-worker-with-a-knife-mathura-news-c-161-1-mt11010-103344-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के वेश में हैवान: संविदाकर्मी पर चाकू से हमला, बीच सड़क पर कर दिया लहूलुहान; कान भी काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु के वेश में हैवान: संविदाकर्मी पर चाकू से हमला, बीच सड़क पर कर दिया लहूलुहान; कान भी काट डाला
Sat, 04 Jul 2026 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
वृंदावन के सौभरी वन में एक साधुवेशधारी ने वन विभाग के संविदाकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ चार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने पर आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घायल वनकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के सुनरख गांव के सौभरी वन में शुक्रवार सुबह साधुवेशधारी ने वन विभाग के संविदाकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कर्मचारी पर एक के बाद एक चार वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे हमलावर भाग गए। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव सुनरख निवासी देवेंद्र गौतम वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह वन परिसर में बैठे थे। इसी दौरान एक साधुवेशधारी उनके पास आया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तब उसने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सहमे देवेंद्र ने बचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उनके गर्दन, कान और हाथ पर वार कर दिए।
लहूलुहान देवेंद्र ने शोर मचाया तो आरोपी पकड़े जाने के डर से जंगल की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजन घायल देवेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। लोगों ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। कुछ दिन पहले उसने रमणरेती इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में घुसकर हंगामा काटा था। तब पुलिस ने शांतिभंग और अन्य धाराओं में उसे जेल भेजा था।