सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aashram

आश्रम पर कब्जे को लेकर संघर्ष, ९ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
aashram
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। मोतीझील श्रीभूरी वाला आश्रम पर कब्जे को लेकर एक संत के पक्ष के लोगों ने शुक्रवार दोपहर आश्रम का मुख्य दरवाजा तोड़कर महंत स्वामी दर्शनानंद और उनके अनुयायियों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना में ९ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आश्रम के संत ने बताया कि इस विवाद के चलते तीन पुलिसकर्मी आश्रम में तैनात हैं, वे बृहस्पतिवार को ही ड्यूटी अन्यत्र होने का हवाला देकर चले गए। इसके बाद ही हमलावरों ने तांडव मचाया।
Trending Videos

श्रीस्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित मोतीझील स्थित श्रीभूरी वाला आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। शुक्रवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। स्वामी कृष्णानंद पक्ष के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने आश्रम का दरवाजा तोड़कर आश्रम के मौजूदा महंत स्वामी दर्शनानंद और उनके अनुयायियों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आश्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चे भय से चीख रहे थे। घायल स्वामी गौतमानंद गिरि ने बताया कि 6 अक्तूूबर की रात लगभग 9 बजे से स्वामी कृष्णानंद आदि आश्रम के बाहर जमा हो गए और गाली-गलौज करते हुए आश्रम से बाहर निकलने का दबाव बनाते रहे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे इन लोगों की तरफ से आए 35-40 अज्ञात हमलावर जिनके हाथों में लाठी-डंडे, तलवार आदि थे। आश्रम का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और सभी पर हमले कर बाहर धकेलने लगे। इस संघर्ष में 9 लोग घायल हैं। स्वामी गौतमानंद, स्वामी दर्शनानंद, राज पांडेय, प्रांशु शर्मा की हालत गंभीर हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के आश्रम छोड़ने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अस्पताल में, हमलावर आश्रम में
वृंदावन(मथुरा)। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भय के मारे आश्रम छोड़ दिया है। हमलावार कृष्णानंद पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने आश्रम में ही रोक रखा है। आश्रम में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
सहमे श्रद्धालु
आश्रम में मौजूद पंजाब के कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि धर्म की भूमि में गीता और भागवत का पाठ बताने वाले व गोसेवा की बातें करने वाले संतों का असल चरित्र आज देखने को मिला। एक आश्रम पर कब्जे की नीयत से हुए हमले में किसी को नहीं बख्शा गया। जो भी सामने आया उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
-
दूसरे पक्ष का आश्रम पर अवैध कब्जे का आरोप
स्वामी कृष्णानंद ने बताया कि यह आश्रम हमारी गुरु पंरपरा का स्थान है। हमारे ताया गुरु स्वामी भूमानंद महाराज द्वारा 20-22 वर्ष पहले यह ट्रस्ट बनाया गया, जिसके वे सदस्य हैं। स्वामी दर्शनानंद द्वारा आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है और मनमानी करते हैं। वे आश्रम में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाने आए। उन्हें आश्रम में घुसने नहीं दिया गया। 15 सदस्यीय ट्रस्ट के 13 सदस्यों द्वारा उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed