{"_id":"6910f8086f1b5c63240bbd30","slug":"anupam-kher-and-shilpa-shetty-will-be-seen-in-the-sanatan-hindu-ekta-padyatra-mathura-news-c-369-1-mt11010-138424-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा...अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा...अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में नुपम खेर और शिल्पा शेट्टी भी आ रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों के जुड़ने की चर्चा भी चल रही है।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ब्रज की पावन भूमि एक बार फिर भक्ति, एकता और सनातन की भावना से गूंज उठेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर चल रही है। इस यात्रा में अब साधु-संतों के साथ-साथ देशभर से फिल्म जगत और खेल जगत की नामचीन हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।
ब्रज की धरती पर यात्रा में शामिल होने पर अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी शामिल होने आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त और क्रिकेटर शिखर धवन ने पदयात्रा में भाग लेकर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। अब इस आस्था यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता अनुपम खेर और हास्य अभिनेता राजपाल यादव के आने की भी पुष्टि हो चुकी है। इनके साथ आने वाले दिनों में और भी कलाकारों के साथ ही कई बड़ी हस्तियों के जुड़ने की चर्चा भी चल रही है।
इस यात्रा का विशेष आकर्षण 16 नवंबर को चार धाम छटीकरा (मथुरा) में होने वाली विशाल सभा होगी, जिसमें देश के प्रसिद्ध गायक बी प्राक अपने मधुर स्वरों में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा केवल सनातन धर्म की नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की एकता का प्रतीक है। जब-जब समाज को जोड़ने की आवश्यकता होती है, तब-तब ब्रजभूमि से ही परिवर्तन की गूंज उठती है।
Trending Videos