{"_id":"69e6813bd79d1bbaeb06e0f2","slug":"assault-committed-refusing-to-pay-amount-for-vehicle-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102454-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन खरीदने के बाद बकाया रकम न देकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन खरीदने के बाद बकाया रकम न देकर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा से एक वाहन खरीदने के बाद बकाया धनराशि न देने और पीटकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में एक नामजद सहित दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मथुरा के होलीगेट गली पीरपंच निवासी गणेश चतुर्वेदी ने 24 दिसंबर 2013 को अपना वाहन गिरधारीलाल शर्मा को 1 लाख 35 हजार रुपये में बेचा था। सौदे के वक्त आरोपी ने 35 हजार रुपये दिए और शेष 1 लाख रुपये चुकाने के लिए 6 महीने का समय मांगा था। इसके लिए 10 रुपये के स्टांप पर विक्रय पत्र भी तैयार किया गया था। आरोप है कि गिरधारीलाल ने न तो बकाया पैसे दिए, न ही वाहन अपने नाम कराया और न ही उसका टैक्स भरा। बाद में पता चला कि उसने वह गाड़ी किसी अन्य को बेच दी है।
पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर 2024 की शाम करीब 7 बजे जब वह वृंदावन के बालाजी आश्रम के समीप गिरधारीलाल से मिला और पैसे मांगे तो आरोपी और उसके एक साथी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X