{"_id":"662237b3741bcea103052c31","slug":"bjp-candidate-hema-malini-holds-street-meeting-in-nandgaon-for-lok-sabha-elections-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: हेमामालिनी ने नंदगांव में की नुक्कड़ सभा, बोलीं-भाजपा को जिताकर जनता करेगी विकसित राष्ट्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: हेमामालिनी ने नंदगांव में की नुक्कड़ सभा, बोलीं-भाजपा को जिताकर जनता करेगी विकसित राष्ट्र का निर्माण
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
हेमामालिनी ने नंदगांव में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी।
Election: हेमामालिनी ने नंदगांव में की नुक्कड़ सभा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने नुक्कड़ सभा की। उन्होंने सभा को संबोधित कर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
Trending Videos
हेमा मालिनी ने यह नुक्कड़ सभा संसदीय क्षेत्र के नंदगांव क्षेत्र में आयोजित की। इसमें भाजपा व लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संयुक्त रूप से शामिल हुए। इस मौके पर हेममालिनी ने कहा कि 26 अप्रैल को जनता जनार्दन अपने मत की शक्ति से मथुरा में एक बार फिर कमल खिलाएगी। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि भाजपा ने हेमा मालिनी को तीसरी बार मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह मैदान सहित 15 प्रत्याशियों से है। मथुरा से 12 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में हैं। निर्दलीयों को भी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं।
