पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conductor Takes the Wheel of Moving Roadways Bus Driver and Conductor Sacked After Video Goes Viral

UP: बस कंडक्टर ने टिकट छोड़ संभाल ली स्टेयरिंग, बीच हाईवे पर की ऐसी हरकत; चालक की भी चली गई नौकरी

Sat, 27 Jun 2026 12:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 12:50 PM IST
सार

मथुरा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में परिचालक ने टिकट वितरण के बाद चालक की सीट संभालकर बस चलानी शुरू कर दी। यात्री द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने पर जांच में मामला सही पाया गया और चालक व परिचालक दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

विज्ञापन
Conductor Takes the Wheel of Moving Roadways Bus Driver and Conductor Sacked After Video Goes Viral
रोडवेज बस। - फोटो : Archive

विस्तार

मथुरा डिपो की रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मथुरा से कानपुर जा रही बस में परिचालक ने रास्ते में चालक की सीट संभालकर बस चलानी शुरू कर दी। बस में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं, अब जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप; खड़े हो रहे हैं ये सवाल
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, मथुरा डिपो की बस (यूपी-78 केटी-4533) नया बस अड्डा, मथुरा से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। आगरा पार करने के बाद परिचालक ने टिकट वितरण का कार्य पूरा किया और चालक की सीट पर बैठकर बस चलाने लगा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन चालक और परिचालक ने उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  वृंदावन केसी घाट हादसा: 'देवदूत' बनकर आए नाविक और गोताखोर, 14 श्रद्धालुओं की बचाई थी जान; अब मिला सम्मान


इसी दौरान एक जागरूक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को भेज दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरएम ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मथुरा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस का चालक संविदाकर्मी हर्ष कुमार और परिचालक आउटसोर्स कर्मी मानवेन्द्र सिंह थे। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर दोनों की गंभीर लापरवाही मानते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।

ये भी पढ़ें - 

1- UP: ट्रेन से उतरते वक्त फिसला पैर, निजी सुरक्षा गार्ड की गई जान; भूतेश्वर में वृद्धा की भी ट्रेन से कटकर मौत

2-  वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबता मासूम कार्तिक, चीखते रहे परिजन और छिन गई मासूम की सांसें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed