फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of devotees throng Mudiya Mela in Govardhan in Mathura

Mudiya Mela 2026: गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधे-राधे से गूंजा परिक्रमा मार्ग; एक श्रद्धालु की माैत

Wed, 29 Jul 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन में बुधवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुड़िया मेला के दाैरान परिक्रमा मार्ग दिन हो या रात, राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान रहा। दूर-दूर तक नजर जाने पर सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ ही नजर आई। 

विज्ञापन
Crowd of devotees throng Mudiya Mela in Govardhan in Mathura
गोवर्धन परिक्रमा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले में बुधवार को गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार, बुधवार तक करीब एक करोड़ 75 लाख श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के जयकारों से गिरिराज जी की तलहटी गूंज उठी। 
विज्ञापन


पूरा परिक्रमा मार्ग जय गिरिराज बाबा और राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान रहा। 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर दिन-रात मानव शृंखला बनी रही। परिक्रमा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा, दानघाटी, मुखारविंद और जतीपुरा जैसे प्रमुख स्थलों पर दर्शन किए। अधिकारियों के अनुसार, मेले का समापन बृहस्पतिवार को होगा। 23 जुलाई से शुरू हुए मुड़िया मेले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखे। पूरे मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावर से निगरानी की गई। स्वास्थ्य, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


 

Crowd of devotees throng Mudiya Mela in Govardhan in Mathura
परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार को गिरिराज जी महाराज मंदिर के आस-पास तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना से परिक्रमा मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान काशीराम (40) निवासी ग्राम हिनोतिया, विदिशा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काशीराम गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे। परिक्रमा के दौरान सौंख अड्डा क्षेत्र में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु को अस्पताल लाया गया था। जांच में पाया कि उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकना प्रतीत होता है। आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed