फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Part of sweet shops canopy collapses

Mathura: बंदर ने हिलाया लोहे का जाल, भरभराकर गिरा छज्जा; राहगीर का सिर फटा, टला बड़ा हादसा

Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
सार

वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में बंदर द्वारा लोहे का जाल हिलाने पर जर्जर छज्जे का हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक राहगीर घायल हो गया, जबकि कम भीड़ होने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Part of sweet shops canopy collapses
घायल युवक और मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान की ऊपरी मंजिल के छज्जे का कुछ हिस्सा गिरने से बुधवार सुबह एक राहगीर घायल हो गया। स्थानीय लोग सिर में चोट लगने पर लहूलुहान युवक को निकट में उपचार के लिए ले गए। घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान पर सुबह नास्ता और मिठाई लेने वालों का आवागमन हो रहा था। तभी लगभग करीब दस बजे दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल के छज्जे पर लगे लोहे के जाल को बंदर ने जोर से हिला दिया। छज्जे पर लगी जर्जर टाइल्स और पत्थरों की लटकन टूट कर मार्ग पर गिर पड़ी। मिठाई की दुकान के आगे से गुजर रहे गौरानगर निवासी भोला के सिर पर पत्थर का टुकड़ा गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। खून निकलने लगा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल भोला को लेकर निकट में ही मेडिकल की दुकान पर लेकर पहुंचा और उसका उपचार कराया।
विज्ञापन


घटना से कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे की लटकन नीचे गिरी उस समय लोग दुकान के अंदर थे, मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अठखंभा क्षेत्र में चश्मा की दुकान चलाने वाले दुकानदार विवेक वाष्र्णेय ने बताया कि भोला उनकी दुकान पर काम करता है। वह सुबह अपने गौरा नगर स्थित घर से दुकान की चाबी लेने के लिए उनके घर जा रहा था। तभी रास्ते में मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा मार्ग पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आए भोला के सिर में चोट लगी है। उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। भवन स्वामी को नोटिस दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर यदि भवन के गिरासू हिस्से की मरम्मत नहीं करता है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed