फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guru Purnima: Thousands Queue for Divine Darshan at Banke Bihari Temple in Vrindavan

Banke Bihari: गुरु पूर्णिमा पर बांके बिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब, फूल बंगला के दिव्य दर्शन; घंटों लगी कतार

Thu, 30 Jul 2026 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विशेष फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन जयघोष और भक्ति के माहौल के बीच भक्तों ने अनुशासनपूर्वक ठाकुरजी के दर्शन किए।

विज्ञापन
Guru Purnima: Thousands Queue for Divine Darshan at Banke Bihari Temple in Vrindavan
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। विशेष उत्सव के तहत ठाकुरजी का मनमोहक फूल बंगला सजाया गया। आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


सुबह मंदिर खुलने से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की गलियों में नजर आने लगी। जैसे ही ठाकुरजी के पट खुले मंदिर परिसर राधे-राधे और श्रीबांकेबिहारी लाल की जय के जयघोष से गूंज उठा। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर संतोष दिखाई दिया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि ठाकुरजी की एक झलक के आगे घंटों का इंतजार भी छोटा लगने लगता है।
विज्ञापन


एक श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा, हमारे गुरु तो ठाकुरजी हैं। इनके दर्शन से ही जीवन पार लगता है। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने पूरे अनुशासन के साथ कतार में रहकर ठाकुरजी के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सेवायत दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed