फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees danced to Punjabi singer B Praak's hymns at the Sri Radharaman Temple.

Vrindavan: प्रेमोत्सव में सजे ठाकुर राधारमण, बी प्राक के भजनों ने भक्तों को भक्ति रस में डुबोया

Fri, 26 Jun 2026 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर राधारमण मंदिर में चल रहे प्रेमोत्सव के दौरान आराध्य का लता-पत्तों और फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। पंजाबी गायक बी प्राक ने ठाकुरजी के समक्ष भजन प्रस्तुत कर राग सेवा की, जिससे श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

विज्ञापन
Devotees danced to Punjabi singer B Praak's hymns at the Sri Radharaman Temple.
सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी से अध्यात्म चर्चा करते पंजाबी सिंगर बी प्राक। 

विस्तार

वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में एक ठाकुर राधारमण मंदिर में प्रेमोत्सव चल रहा है। आराध्य ठाकुर राधारमण लाल ने लता पताओं से बनी कुंज में कलियों का शृंगार कर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं पंजाबी सिंगर बी प्राक ने ठाकुरजी के सामने भजन प्रस्तुत कर आराध्य की राग सेवा की। बी प्राक के भजन जीवन का यही तो सिला है बरसाना मिला है, जय-जय राधारमण हरि बोल, जसुमत का लाल मेरे जीवन का प्राण है और जय-जय राधारमण हरि बोल सुनाया तो श्रद्धालु श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी द्वारा मंदिर में प्रेमोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें ठाकुरजी का नित नया शृंगार कर फूल बंगले में विराजमान किया जा रहा है। बुधवार को ठाकुरजी को प्राचीन वृंदावन के स्वरूप में लता पताओं से बनी कुंज में विराजमान किया गया। गर्मी में शीतलता प्रदान करने के लिए मोगरा और चमेली की कलियों से आराध्य का शृंगार किया गया। फलों का शरबत ठाकुरजी को अर्पित किया गया। सेवायत आचार्य चंदन गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed