सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Engineer Woman Leaves 90,000 Job and Falls into IITian Baba Cult in Mathura Case

आईआईटियन बाबा: इंजीनियर युवती ने छोड़ी 90 हजार की नौकरी, इस कदर जाल में फंसी; घरवाले भी ने ले जा सके वापस

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ की एक बीटेक इंजीनियर युवती 90 हजार रुपये मासिक नौकरी छोड़कर मथुरा के राधाकुंड में कथित आईआईटियन बाबा के प्रभाव में आ गई और उसके साथ रहने लगी। रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस की कार्रवाई में परिजन उसे वापस घर ले गए हैं।

Engineer Woman Leaves 90,000 Job and Falls into IITian Baba Cult in Mathura Case
आईआईटियन बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ की एक कोयला खदान में मजदूरी करने वाले पिता ने जमीन बेचकर जिस बेटी को बी-टेक कराके काबिल बनाया था वह बाबा के चंगुल में फंसकर 90 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी। कई परिजन अपनी बेटी को लेने आए, लेकिन वह उनके साथ नहीं गई। परेशान होकर परिजन ने पुलिस से शिकायत की थी।
Trending Videos

पुलिस ने अनुसार, छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती 2023 में मुंबई में अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के साथ एक संस्थान में नौकरी करती थी। अभिषेक वहां से नौकरी छोड़कर राधाकुंड आ गया। इसके बाद उसने अपना रैकेट शुरू किया। कुछ दिन बाद नौकरी छोड़कर युवती भी उसके पास आ गई। इसके बाद वह घर वापस नहीं गई। युवती के इस कदम से परिजन परेशान होने लगे और कई बार अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कि उसकी जिद से परिजन को पीछे हटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि युवती के पिता ने पुश्तैनी जमीन तक बेचकर बेटी को बी-टेक कराया। बेटी होनहार थी, लिहाजा पढ़ाई पूरी होते ही उसका चयन मुंबई की एक नामी कंपनी में 90 हजार रुपये महीने के पैकेज पर हो गया। बाद में बाबा के झांसे में आकर सब कुछ छोड़ दिया और उसके साथ रहने लगी। हालांकि रैकेट का खुलासा होने के बाद परिजन उसे भी घर ले गए।
विज्ञापन

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे परिजन से वसूलता था रकम
एसपी देहता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाबा बेहद शातिर तरीके से युवक-युवतियों का शोषण करता था। वह आश्रम में आने वाली युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िताओं के परिजन से मोटी रकम वसूलता था। ब्लैकमेलिंग से मिली इसी काली कमाई के जरिए उसने राधाकुंड में एक आलीशान मकान (आश्रम) भी खड़ा कर लिया है। फिलहाल वह भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed