{"_id":"6a1fd4da7da7d4137c0e7699","slug":"from-iit-roorkee-engineer-to-self-styled-guru-inside-the-rise-of-abhishek-mishra-s-radha-kund-network-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: IIT रुड़की से इंजीनियरिंग, फिर खड़ा किया खुद का साम्राज्य; बाबा अभिषेक मिश्रा की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: IIT रुड़की से इंजीनियरिंग, फिर खड़ा किया खुद का साम्राज्य; बाबा अभिषेक मिश्रा की पूरी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले अभिषेक मिश्रा ने नौकरी छोड़कर राधाकुंड में अपना धार्मिक रैकेट खड़ा किया, जहां वह ऑनलाइन माध्यम से युवतियों को जोड़कर अपने आश्रम में बुलाने लगा।
Abhishek Mishra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मंडली में भजन-कीर्तन करने और बी-टेक, एम-टेक वालीं युवतियों व महिलाओं को अच्छे पैकेज का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर साधु वेशधारी को सोमवार रात गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं और युवतियों को ज्ञान का पाठ पढ़ाता था और अपने आश्रम में बुलाता था। पुलिस ने उसके पास से दो युवतियों और एक युवक को मुक्त कराया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसके कई रहस्य भी खुलते जा रहे हैं।
Trending Videos
उड़ीसा के भुवनेश्वर थाना खण्डगिरी क्षेत्र के आईगिनिया अपार्टमेंट निवासी अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास की की मां सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह 2022 में भक्ति करने के लिए राधाकुंड आ गईं। यहां पर वह किराए के माकन में रहन लगीं। अभिषेक ने 2017 से 2021 में रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह 2023 में मुंबई के किसी संस्थान में नौकरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पर छत्तीसगढ़ की एक युवती से इसकी मुलाकात हुई। करीब एक साल बाद वह नौकरी छोड़कर अपनी मां के पास राधाकुंड आ गया। कुछ दिन में उसके पास युवती भी आ गई। अभिषेक की मां ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। परेशान होकर उसकी मां फिर उड़ीसा चली गईं, लेकिन इसने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सोशल मीडिया और गूगल जूम मीट पर युवक व युवतियों को जोड़कर ज्ञान का पाठ पढ़ाने लगा और अपने पास बुलाने लगा। फिर धीरे-धीरे इसका रैकेट फैलता चला गया।
मां के सामने ही रख दिया था गंधर्व विवाह का प्रस्ताव
अपनी 22 वर्षीय बेटी को बाबा के चंगुल से छुड़ाने छत्तीसगढ़ से आए बेबस परिजन को जब बाबा ने डराने-धमकाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। पीड़ित मां ने रोते हुए बाबा से मिन्नतें की तो ढोंगी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। युवती की मां को ही लव मैरिज (गंधर्व विवाह) प्रस्ताव दे दिया। पुलिस के अनुसार, करीब छह माह पहले छत्तीसगढ़ के परिजन राधाकुंड अपनी बेटी को लेकर पहुंचे थे। बेबस मां ने रोते हुए बाबा से कहा था कि आप मेरी बेटी का भविष्य क्यों खराब कर रहे हो, तो बाबा ने बेहद शातिर तरीके से अपने कृत्य को धर्म की चादर ओढ़ा दी।
अपनी 22 वर्षीय बेटी को बाबा के चंगुल से छुड़ाने छत्तीसगढ़ से आए बेबस परिजन को जब बाबा ने डराने-धमकाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। पीड़ित मां ने रोते हुए बाबा से मिन्नतें की तो ढोंगी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। युवती की मां को ही लव मैरिज (गंधर्व विवाह) प्रस्ताव दे दिया। पुलिस के अनुसार, करीब छह माह पहले छत्तीसगढ़ के परिजन राधाकुंड अपनी बेटी को लेकर पहुंचे थे। बेबस मां ने रोते हुए बाबा से कहा था कि आप मेरी बेटी का भविष्य क्यों खराब कर रहे हो, तो बाबा ने बेहद शातिर तरीके से अपने कृत्य को धर्म की चादर ओढ़ा दी।
बाबा ने तपाक से कहा, मैं कोई भविष्य खराब नहीं कर रहा, बल्कि ईश्वर की भक्ति देकर उनका भविष्य संवार रहा हूं। इसके बाद उसने मर्यादा लांघते हुए मां से कहा कि अगर वह भी उसके साथ गंधर्व विवाह कर ले तो उसका भी उद्धार हो जाएगा। बाबा की यह बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया। हालांकि जैसे-तैसे वह अपनी बेटी को लेकर छत्तीसगढ़ के रवाना हो गए। इसके बाद बाबा और उसके शिष्यों ने परिजन पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया और स्थानीय पुलिस चौकी पर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने शिष्यों को समझाकर शांत कर कार्रवाई का आश्वासन देकर भगा दिया था।