सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More Revelations in IITian Baba Case: Alleged Forced Marriages and Psychological Control in Mathura Ashram

UP: 22 वर्ष का दूल्हा और 45 की दुल्हन, शादी के लिए सिर्फ एक शर्त; आईआईटियन बाबा पर नया खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में गिरफ्तार आईआईटियन के खिलाफ जांच में खुलासा हुआ है कि वह युवाओं को ब्रेनवॉश कर जबरन रिश्ते और विवाह के लिए मजबूर करता था। पुलिस के अनुसार वह खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताकर लोगों पर मानसिक दबाव बनाता था, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

More Revelations in IITian Baba Case: Alleged Forced Marriages and Psychological Control in Mathura Ashram
आईआईटियन बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईआईटियन बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि राधाकुंड में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। वहीं बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसके आश्रम से जुड़े रहस्यों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। पुलिस द्वारा की जा रही विस्तृत जांच में ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो धर्म और आस्था के नाम पर संचालित होने वाले केंद्रों के काले सच को उजागर कर रहे हैं। हालिया जांच में यह पता चला है कि बाबा आश्रम में रहने वाले युवाओं को अपनी मर्जी से जीने और आपस में शादी करने के लिए मजबूर करता था।
Trending Videos


 

पुलिस ने आश्रम से बचाए गए कई युवक-युवतियों के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि बाबा धर्म और भक्ति के डर का इस्तेमाल कर युवाओं को ब्लैकमेल करता था। वह उन्हें अपनी इच्छानुसार जीवन जीने और यहां तक कि आपस में गंधर्व विवाह (लव मैरिज) करने के लिए भी विवश करता था। यदि कोई इसका विरोध करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला है कि बाबा खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताता था। उसका दावा था कि उसे सपनों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं और वे उसे मार्गदर्शन देते हैं। इसी का फायदा उठाकर वह युवाओं के मन में भय और अंधविश्वास पैदा करता था।
 
विज्ञापन

हाल ही में, पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है जहां बाबा ने एक 22 वर्षीय युवक का 45 वर्षीय महिला से गंधर्व विवाह कराया था। यह घटना बाबा के आश्रम में चल रहे अनैतिक कृत्यों की ओर इशारा करती है। पुलिस का मानना है कि आगे की जांच में इस प्रकरण से जुड़े और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे परिजन से वसूलता था रकम
एसपी देहता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाबा बेहद शातिर तरीके से युवक-युवतियों का शोषण करता था। वह आश्रम में आने वाली युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िताओं के परिजन से मोटी रकम वसूलता था। ब्लैकमेलिंग से मिली इसी काली कमाई के जरिए उसने राधाकुंड में एक आलीशान मकान (आश्रम) भी खड़ा कर लिया है। फिलहाल वह भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed