सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IITian Baba Arrested in Mathura for Allegedly Exploiting Women by Claiming to Be Lord Krishna Avatar

आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण, फिर करता था इससे भी अधिक घिनौना काम; नया खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के राधाकुंड में खुद को कृष्ण अवतार बताकर युवतियों के यौन शोषण और ब्रेनवॉश करने के आरोप में आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह एक संगठित रैकेट चलाता था, जिसमें शिक्षित युवक-युवतियों की टीम बनाकर शोषण और प्रचार का काम कराया जाता था।

IITian Baba Arrested in Mathura for Allegedly Exploiting Women by Claiming to Be Lord Krishna Avatar
मथुरा का 'आईआईटियन बाबा' गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आश्रम वेब सीरीज के बाबा निराला की तरह काले कारनामे करने वाला आईआईटियन बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि राधाकुंड में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। दो दर्जन से अधिक युवक व युवतियां बाबा का महिमामंडन करती थीं, लेकिन अब वह भी मुखर होकर सामने आने लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

बाबा के सलाखों के पीछे पहुंचते ही उसके चंगुल से छूटी दो और युवतियों ने हिम्मत दिखाई है। इन पीड़ित युवतियों ने गोवर्धन थाने पहुंचकर अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास (29) के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इन शिकायतों को भी मुख्य मुकदमे में शामिल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा के चंगुल में फंसी अन्य युवतियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस रैकेट की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इसके बाद एक-एक करके सभी के कोर्ट में बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली प्राथमिकी दर्ज कराने वाली छत्तीसगढ़ बाल्को कोरबा क्षेत्र की निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा के पहले ही कोर्ट में बयान हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि बाबा ने आश्रम में करीब 24 युवक-युवतियों की एक कोर टीम बना रखी थी। बी-टेक, एम-टेक और एमबीए पास उच्च शिक्षितों युवा पूरी तरह बाबा के सम्मोहन में थे और सोशल मीडिया पर रील व वीडियो डालकर बाबा का महिमामंडन करते थे।
विज्ञापन

इससे और शिक्षित युवा यहां खिंचे चले आते थे। इसके बाद उनको आध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाता था और और खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण करता था। बाद में युवकों के साथ इच्छुक युवतियों का गंधर्व विवाह (लव मैरिज) करा देता था। इधर, आरोपी अभिषेक मिश्रा का कहना कि उस पर लगे आरोप गलत हैं और प्राथमिकी कराने वाली युवती से कोई संबंध नहीं है।

छह माह पहले शिष्यों ने थाने में किया था हंगामा
इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। छह माह पहले बीएससी नर्सिंग की छात्रा अपने परिवार के साथ छह माह पहले बहन को लेने के लिए राधाकुंड आई थी। परिजन जबरन घर ले जाने लगे थे तो बाबा के शिष्यों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा काटा था। उस वक्त बाबा के रसूख और युवतियों के दबाव के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा था, जिसके कारण बाबा के हौसले और बुलंद हो गए। शिष्यों ने परिजन पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि उस समय पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था।

जेल भेजा गया बाबा 
एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाबा को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दो अन्य पीड़िताओं की शिकायत पर मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। आश्रम से बरामद दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बाबा के मोबाइल की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे परिजन से वसूलता था रकम
एसपी देहता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाबा बेहद शातिर तरीके से युवक-युवतियों का शोषण करता था। वह आश्रम में आने वाली युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िताओं के परिजन से मोटी रकम वसूलता था। ब्लैकमेलिंग से मिली इसी काली कमाई के जरिए उसने राधाकुंड में एक आलीशान मकान (आश्रम) भी खड़ा कर लिया है। फिलहाल वह भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed