{"_id":"691ebc9f1ae97ace8d008408","slug":"errors-in-matching-2003-voter-list-slow-down-sir-drive-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मतदाता सूची 2003 की गड़बड़ी...मथुरा में एसआईआर अभियान की रफ्तार पड़ी धीमी, डीएम ने बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मतदाता सूची 2003 की गड़बड़ी...मथुरा में एसआईआर अभियान की रफ्तार पड़ी धीमी, डीएम ने बढ़ाई सख्ती
Thu, 20 Nov 2025 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:30 PM IST
सार
निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची 2003 में डाउन लोड करने के बाद मिलान नहीं हो पा रहा है। गड़बड़ी मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची 2003 में डाउन लोड करने के बाद मिलान नहीं हो पा रहा है। गड़बड़ी मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण एसआईआर के अभियान की गति धीमी पड़ गई है। हालांकि अधिकारियों का दावा कि सारे कार्य गंभीरता से किए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि परिसीमन के दौरान कुछ विधानसभाओं के बूथ इधर-उधर हो गए थे। किसी का वोट गोवर्धन विस से कटकर मथुरा सदर में पहुंच गया तो किसी को मांट से कटकर छाता में पहुंचा दिया। इससे कुछ बूथों पर लोगों को 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने में परेशानी आ रही है। हालांकि उनका यह भी कहना कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बीएलओ के साथ परेशानियों का निस्तारण कर रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना कि इस कार्य के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को लगाया गया है, निर्धारित समय तक एसआईआर होना असंभव है। बीएलओ को विभाग के अलावा एसआईआर का अतिरिक्त कार्य सौंपने से भी अभियान का गति धीमी हो रही है। उन्होंने फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव का कहना है कि परिसीमन के दौरान गोवर्धन विस से कुछ बूथ कट कर मथुरा सदर विस में आ गए हैं। इससे लोगों को समस्याएं आ रहीं है, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी मदद करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गति बढ़ने पर दिया जोर
बुधवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने एसडीएम, बीएलओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। एसआईआर के अभियान पर जोर दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस अभियान को गति देने का संकल्प लिया। विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, श्याम शर्मा, योगेश, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
एडीएम एफआर डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी बीएलओ और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एसआईआर अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। छोगों को जो समझ में नहीं आ रहा, उनकी समस्याओं को समाधान कराया जा रहा है। लगातार बीएलओ और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक कर अभियान पर जोर दिया जा रहा है।