{"_id":"6a48b634b253d453640d3da7","slug":"ev-car-catches-fire-during-demo-in-vrindavan-driver-jumps-out-to-escape-safely-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, डेमो देते समय उठने लगा धुआं; लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, डेमो देते समय उठने लगा धुआं; लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 04 Jul 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:58 PM IST
सार
वृंदावन में डेमो के दौरान एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद बैटरी में धमाके होने लगे। चालक समय रहते कार से कूद गया, जबकि फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ओमेक्स इंटर्निटरी के सामने शुक्रवार को एक इलेक्ट्रिक (ईवी) कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ईवी कार का डेमो देने के लिए वहां आया था। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। चालक ने तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी जिससे वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।
लेकिन ईवी कार होने के कारण बैटरी में धमाके होने लगे और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने एक तरफ का यातायात भी रोक दिया था, जिससे कोई हादसे को शिकार न हो जाए। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।