{"_id":"69c42e4e9cbb6850540a3aa5","slug":"eyes-frozen-in-grief-watches-for-final-journey-of-son-mathura-news-c-412-1-mt21008-6430-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पथराई आंखों से वीर बेटे की अंतिम राह देख रहा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पथराई आंखों से वीर बेटे की अंतिम राह देख रहा पूरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। जिस आंगन में कुछ ही दिन बाद ढोल-नगाडे बजने वाले थे। घर से बरात निकलने वाली थी, आज उसे आंगन में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सीमा पर तैनात अग्निवीर बेटे के निधन की खबर जैसे ही परिजन को मिली वैसे ही परिवार समेत पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया। एक दिन पहले ही बेटे ने फोन पर अपनी मां से बात करते समय कहा था कि मां में जल्दी आऊंगा और भैया की शादी में खूब नाचूंगा, लेकिन अब पुरा गांव उसी वीर बेटे की अंतिम राह देख रहा है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
गांव चांदपुर कलां निवासी 20 वर्षीय वीर सपूत आदेश कुमार सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। बेटे के निधन की खबर मिलते ही मां सुधबुध खो बैठी हैं। फूट-फूट कर रो रही हैं। बुधवार को पूरे दिन वीर अग्निवीर के घर पर गांव वालों का तांता लगा रहा। गांव में सन्नाटा रहा। किसी के घर में चूल्हा नहीं चला। पिता विजय कुमार, जिन्होंने खुद सेना की वर्दी पहन कर देश की सेवा में अपना योगदान दिया, आज वे अपने बेटे की शहादत को देख रहे हैं। उनकी आंखों में आंसू थे। आवाज में दर्द को छिपाकर उन्होंने बोला कि मेरा बेटा देश के लिए गया है।
उधर, गांव वालों का कहना है कि जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, आज उसी घर में चीत्कार मची हुई है। परिजन समेत गांव वाले वीर सपूत के पार्थिव शव आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर तक बेटे का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
Trending Videos