सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CCTV cameras installed on all highways

UP: हाईवे, यमुना और बरेली एक्सप्रेस पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ताकि सुरक्षित हो सके आपका सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट्स का सर्वे शुरू करने की तैयारी की है। चिन्हित स्थानों पर कैमरे, संकेतक और सुरक्षा उपाय लागू कर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाएगा।

CCTV cameras installed on all highways
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19, यमुना एक्सप्रेसवे और बरेली एक्सप्रेस वे पर सर्वे के दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जनपद में अभी तक 23 ब्लैक स्पॉटस् हैं। इन स्थानों पर न केवल कैमरे लगाए जाएंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार संकेतक, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।
Trending Videos


एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि परिवहन और यातायात विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रमुख मार्गों पर हाई जूम सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे और रेड लाइट जंप कैमरे लगाए जाएंगे। इन अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग पर नजर रखी जाएगी। तकनीक के इस्तेमाल से यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल से सड़क सुरक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नए सर्वे के बाद ब्लैक स्पॉट की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। दो वर्षों में हुए हादसों को लेकर भी रिपोर्ट को देखा जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इससे लोग यातायात नियमों के प्रति सजग हो सकें और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed