सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Months Passed No Trace of Assistant Accountant Found

1.62 करोड़ का पेंशन घोटाला: दो महीने बाद भी नहीं लगा सहायक लेखाकार का सुराग, विदेश भागने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये के पेंशन घोटाले का आरोपी सहायक लेखाकार दो महीने से फरार है। पुलिस को उसके विदेश भागने की आशंका है और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Two Months Passed No Trace of Assistant Accountant Found
यूपी में ट्रेजरी घोटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले सहायक लेखाकार का दो माह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। वह 24 जनवरी से गायब चल रहे हैं। ऐसे में उनके विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos


सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव 2020 से छह मृत पेंशनरों के फर्जी जीवित प्रमाण पत्र बनाकर अपना बैंक खाता अपडेट कर दिया था। इसके बाद से लगातार वह मृतकों की पेंशन अपने खाते में ट्रांसफर करते रहे। महालेखाकार (एजी) पेंशन प्रयागराज की टीम की जांच में यह खेल पकड़ में आया था। अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र की जांच में 1.62 करोड़ का घोटाला सामान आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की भनक लगने के बाद सहायक लेखाकार 24 जनवरी से गायब हो गए। हालांकि जांच के बाद विभाग ने उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस दो माह से उनकी तलाश में जुटी है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed