सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused Who Attacked Passenger with Knife on Train Arrested

चलती ट्रेन में जानलेवा हमला: जीआरपी ने गिरफ्तार किया हमलावर, चाकू भी किया बरामद; मोबाइल चोर भी दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा जंक्शन जीआरपी ने ट्रेन में यात्री पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक अन्य अभियुक्त को भी दबोचकर जेल भेज दिया गया है।
 

Accused Who Attacked Passenger with Knife on Train Arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन पुलिस ने ट्रेन में यात्री पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। 20 मार्च को ट्रेन संख्या 55334 में राया स्टेशन पार करने के बाद आरोपी रवेंद्र ने एक यात्री पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
Trending Videos


घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने आरोपी को राया स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दूसरी ओर जीआरपी ने ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को धर दबोचा है। अभियुक्त ने अपनी पहचान असलम निवासी सिद्धार्थ नगर, लक्ष्मी नगर, थाना यमुना पार मथुरा के रूप में कराई। जीआरपी ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed