{"_id":"6a42183be13c1bbc9e011037","slug":"fake-khoya-and-paneer-sold-openly-in-baldev-residents-allege-official-apathy-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बलदेव में धड़ल्ले से बिक रहा नकली खोआ-पनीर! गर्मी में लोगों की सेहत से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बलदेव में धड़ल्ले से बिक रहा नकली खोआ-पनीर! गर्मी में लोगों की सेहत से खिलवाड़
Mon, 29 Jun 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:31 PM IST
सार
बलदेव क्षेत्र में नकली खोआ, पनीर और घटिया गुणवत्ता की मिठाइयों की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियमित जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दूध,पनीर, क्रीम का सैंपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में नकली खोआ, पनीर व घटिया गुणवत्ता की मिठाइयों की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है बाजार में बिक रही कई मिठाइयों का स्वाद खराब है, कुछ मिठाइयां खट्टी भी मिल रही हैं। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें - गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
स्थानीय नागरिक अरुण पांडेय, रामकृष्ण वर्मा, चदों पहलवान ने आरोप लगाया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (खाद्य विभाग) की सुस्ती व नियमित जांच के अभाव में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से नकली खोआ व पनीर की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: प्रचंड गर्मी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, ओवरलोडिंग के चलते अंधेरे में डूबा शहर; अघोषित कटौती ने किया बुरा हाल
भीषण गर्मी में मिलावटी व खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। खाद्य विभाग तत्काल विशेष अभियान चलाकर खोआ, पनीर व मिठाइयों के नमूने लेकर जांच कराए व दोषी कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नियमित जांच अभियान चलाने व मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - UP: आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर फंसे रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज