सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father and son die in road accident in Mathura

भयानक हादसा: भतीजी की गोद भराई से लौट रहे बाप-बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 16 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

वैगनआर कार कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोटवन चौकी के निकट पहुंची, तभी भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। 

Father and son die in road accident in Mathura
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां  में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इटावा सिरसागंज से यह परिवार भतीजी की गोद भराई की रस्म पूरी कर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।


इटावा के सिरसागंज से एक परिवार अपनी भतीजी की गोद भराई के समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार सवार सभी लोग वापस मानेसर के लिए लौट रहे थे। वैगनआर कार में 55 वर्षीय रमाशंकर, उनका बेटा अमन, पत्नी शकुंतला, बेटा अभिषेक और एक पारिवारिक मित्र पप्पू सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे जैसे ही इनकी वैगनआर कार कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोटवन चौकी के निकट पहुंची, तभी भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


दिल दहला देने वाले हादसे में रमाशंकर और उनके बेटे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। जिस घर में कुछ घंटों पहले तक भतीजी की शादी और गोद भराई की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीखपुकार मची थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed