{"_id":"6a2fa41cf3f3670a620547bf","slug":"no-police-personnel-to-serve-more-than-five-years-at-banke-bihari-temple-security-duty-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, पांच साल से जुटे हैं जो पुलिसकर्मी; उनके होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल, पांच साल से जुटे हैं जो पुलिसकर्मी; उनके होंगे तबादले
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की बैठक में पांच वर्ष से अधिक समय से तैनात कर्मियों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगातार पांच साल तैनात नहीं रहेंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाइपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर लंबे समय से तैनात मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियोंं को हटाया जा चुका है। इस संबंध में मंगलवार को होने वाली कमेटी की 16वीं की बैठक में इस पर चर्चा करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात श्रीबांकेबिहारी सुरक्षा व्यवस्था में 270 पुलिसकर्मी कोतवाली और पुलिस चौकी से अतिरिक्त तैनात रहते हैं, जो कि मंदिर के सभी द्वारों से लेकर गलियों एवं बाजार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन में लगे हैं। लंबे समय से मंदिर की सुरक्षा की सुरक्षा में जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर नए पुलिसकर्मियों को लाने के श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर 22 उप निरीक्षक और हैड कांस्टेबल को कई बार में यहां से हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया है।
वर्तमान में दो निरीक्षक सहित 250 पुलिसकर्मी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। पांच साल से अधिक समय तक कार्यरत पुलिसकर्मी, उप निरीक्षक एवं निरीक्षकों को यहां से हटाकर अन्य स्थान पर तैनात करने के मामले में 16 जून को होने वाली कमेटी की बैठक में यह मुद्दा रखा जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा में तैनात पांच साल से अधिक समय से कार्यरत 22 उप निरीक्षक एवं हैडकांस्टेबल का स्थानांतरण किया जा चुका है। वर्तमान सभी की रवानगी हुई या नहीं यह दिखवाया जा रहा है। पांच से अधिक समय वाले पुलिसकर्मी को मंदिर सुरक्षा में तैनात नहीं किया गया है। इसकी रिपोर्ट हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में रखी जाएगी।