सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scuffle Breaks Out Between Youths and Police Amid Heavy Rush at Banke Bihari Temple

UP: बांके बिहारी मंदिर में रिकॉर्डतोड़ भीड़, श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लगी रस्सी; पुलिस से धक्का-मुक्की

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बांके बिहारी मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश पर पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 

Scuffle Breaks Out Between Youths and Police Amid Heavy Rush at Banke Bihari Temple
बांके बिहारी मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दर्शन व्यवस्था संभाल रही पुलिस और कुछ युवकों के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मंदिर मार्ग स्थित मनीपाड़ा क्षेत्र में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवक बैरिकेडिंग और रस्सा तोड़कर जबरन आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिसकर्मियों को धक्का देते और उनकी वर्दी खींचते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं उनके साथ मौजूद एक महिला बीच-बचाव करती नजर आ रही है, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाकर चरणबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेजा जा रहा था। इसी दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर यह विवाद खड़ा हो गया। इस संबंध में देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed