{"_id":"6a2fdab098a3f6939e0e935a","slug":"trailer-hits-pilgrims-returning-after-completing-govardhan-parikrama-two-dead-and-13-injured-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोडर वाहन में सवार श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत और 13 घायल; गोवर्धन परिक्रमा से लाैट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोडर वाहन में सवार श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत और 13 घायल; गोवर्धन परिक्रमा से लाैट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में गोवर्धन परिक्रमा देकर लाैट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की माैत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गिरिराजजी की परिक्रमा लगाकर लौट रहे लोडर वाहन में सवार श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मध्य प्रदेश के जिला रायपुर के रहने वाले करीब दो दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था गिरिराज जी की परिक्रमा पूरी कर अपने घर लौट रहा था। रविवार रात को रिफाइनरी क्षेत्र में पीछे से ट्रेलर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीवान सिंह और हरिकिशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि 13 घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी का उपचार चल रहा है और खतरे से बाहर हैं।