सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female devotee subjected to inappropriate behavior in lane leading to Shri Banke Bihari Temple

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में छेड़छाड़: विरोध करने पर महिला को जमीन पर गिराया, भीड़ ने कर दी साथी की पिटाई

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 17 Jun 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला श्रद्धालु दोपहर को मंदिर के गेट के सामने गली में लाइन में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहीं थी कि तभी दुकान पर मौजूद सेही गांव निवासी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। 

Female devotee subjected to inappropriate behavior in lane leading to Shri Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में पर्यावरण मंत्रालय में कार्यरत एक महिला श्रद्धालु से धक्का मुक्की करने के साथ ही छेड़खानी का मामला सामने आया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक मौका पाकर भाग गया। वीडियो बना रहे उसके एक साथी को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।


दिल्ली रमेश नगर निवासी एक महिला श्रद्धालु परिवार के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आईं थीं। महिला पर्यावरण मंत्रालय में कार्यरत हैं। वह दोपहर को मंदिर के गेट के सामने गली में लाइन में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहीं थी कि तभी दुकान पर मौजूद सेही गांव निवासी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताने पर आरोपी ने जोर से धक्का मारकर जमीन में गिरा दिया और भागने लगा। जबकि उसका एक साथी युवक वीडियो बनाने लगा। इस बीच छेड़खानी करने का आरोपी वहां से भाग गया, जबकि वीडियो बनाने वाले की लोगों ने पिटाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। श्रद्धालु महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि इतना हो जाने के बाद भी वहां तैनात पुलिसकर्मी ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed