{"_id":"6a3047cb70e25841cf002904","slug":"e-rickshaw-driver-rapes-woman-after-luring-romantic-trap-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103137-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक से प्यार: युवती ने सोचा भी न था, उसके साथ ऐसा कुछ भी होगा; बर्बाद कर दिया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक से प्यार: युवती ने सोचा भी न था, उसके साथ ऐसा कुछ भी होगा; बर्बाद कर दिया जीवन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन में एक युवती ने ई-रिक्शा चालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने वीडियो दिखाकर उसकी दो शादियां तुड़वा दीं और अब तीसरी शादी भी तुड़वाने की धमकी दे रहा है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ई-रिक्शा चालक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपने साथी की मदद से युवती की अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना लीं और उनके दम पर पीड़िता की दो जगह शादी तुड़वा दी। अब तीसरी जगह तय हुई शादी को भी तोड़ने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह एक मंदिर के पीछे अपने रिश्तेदार के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह ज्ञान गुदडी वैजयंती आश्रम के पास रहने वाले सोहित ठाकुर के संपर्क में आई, जो ई-रिक्शा चलाता था। आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और खुदकुशी की धमकी देकर उसे बात करने पर मजबूर करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सोहित और उसके एक अज्ञात साथी ने उसे डरा-धमकाकर नगर के एक गेस्ट हाउस में ले गए। वहां रोहित ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह अर्ध बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके साथी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लीं। आरोपी लगातार इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। हद तो तब हो गई जब पीड़िता के माता-पिता ने उसकी शादी मथुरा और फिर निकट के गांव में तय की तो आरोपी ने लड़के वालों को अश्लील वीडियो दिखाकर दोनों जगह शादी तुड़वा दी। वर्तमान में पीड़िता की शादी राजस्थान में तय हुई है। आरोपी ने जयपुर में पीड़िता के जेठ का नंबर निकालकर उन्हें फोन किया और अश्लील सामग्री होने का दावा करते हुए कोर्ट में मुकदमा करने की धमकी दी, जिससे अब यह शादी भी टूटने की कगार पर है।