{"_id":"6a30492f1ce0e409f8007225","slug":"government-offices-shine-like-corporate-mathura-news-c-369-1-mt11009-148064-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉरपोरेट की तरह चमकेंगे सरकारी दफ्तर, गंदगी मिली तो कटेंगे नंबर; मथुरा डीएम ने जारी किए ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉरपोरेट की तरह चमकेंगे सरकारी दफ्तर, गंदगी मिली तो कटेंगे नंबर; मथुरा डीएम ने जारी किए ये आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सरकारी कार्यालयों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए 150 अंकों की मूल्यांकन व्यवस्था लागू की है। हर शनिवार सफाई अभियान चलेगा और निरीक्षण के दौरान गंदगी, अव्यवस्था या कर्मचारियों के खराब व्यवहार पर अंक काटे जाएंगे।
मथुरा डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के सरकारी कार्यालयों को अब कॉरपोरेट दफ्तरों की तरह चमकाने और वहां के कार्य माहौल को बेहतर बनाने के लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अनोखी पहल की है। उन्होंने सभी कार्यालयों के प्रभारियों को अपने-अपने दफ्तरों को घर जैसा साफ और व्यवस्थित रखने का जिम्मा सौंपा है। हर शनिवार को एक घंटे सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलेगा। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नंबर काटे जाएंगे।
डीएम ने पत्र लिखकर सभी कार्यालयों के प्रभारियों से कहा कि कर्मचारी अधिकतर समय दफ्तरों में बिताते हैं। ऐसे में कार्यालय की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों की है। प्रशासन ने 25 बिंदुओं वाली एक निरीक्षण आख्या तैयार की है, जो कुल 150 अंकों की होगी। इसके तहत नामित अधिकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर अंक देंगे।
हर कर्मचारी की मेज पर उनके नाम की नेमप्लेट व जॉब चार्ट होना चाहिए। दफ्तर की दीवारों पर गुटखे-पान की पीक, मकड़ी के जाल या सीलन मिलने पर अंक कटेंगे। इसके अलावा कर्मियों को साफ कपड़े जनता से मृदु व्यवहार करना होगा, जिसका फीडबैक मौके पर मौजूद लोगों से लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि सभी को निर्देश देकर व्यवस्था लागू करने के निर्देश गए हैं।