सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Member of gang circulating counterfeit notes at Adhik Maas fair arrested at goverdhan in mathura

Mathura News: अधिक मास मेला में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 17 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दाैरान संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पांच सौ रुपये के पांच नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली नोटों को बाजार में चलाकर मुनाफा कमाता है। 

Member of gang circulating counterfeit notes at Adhik Maas fair arrested at goverdhan in mathura
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार में शामिल गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एसआई मोहन लाल शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के कारोबार से जुड़े नगला हीरा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ निवासी आरोपी सौरभ को बिल्छु कुंड के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच सौ रुपये के पांच नकली नोट के अलावा 5610 रुपये की असली नकदी बरामद की है। 


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 जून को पुलिस टीम परिक्रमा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पांच सौ रुपये के पांच नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली नोटों को बाजार में चलाकर मुनाफा कमाता है। 
विज्ञापन


उक्त युवक ने नकली नोटों से जुड़े गिरोह में शामिल उसके अन्य साथियों थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ निवासीगण योगेश, अजीत, मुकेश के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम उजागर होने की संभावना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed