{"_id":"6a327d679e1ac581a30541ef","slug":"police-recovered-pilgrim-lost-bag-within-24-hours-in-mathura-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रद्धालु का कीमती सामान से भरा बैग हुआ गायब, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला; महिला ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रद्धालु का कीमती सामान से भरा बैग हुआ गायब, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला; महिला ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा आई कर्नाटक की महिला श्रद्धालु का कीमती सामान से भरा बैग गुम हो गया था। महिला श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे में बैग खोज निकाला। सामान श्रद्धालु को साैंप दिया।
महिला श्रद्धालु को साैंपा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना जैत पुलिस ने एक श्रद्धालु महिला का गुम हुआ कीमती सामान मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर उसे सकुशल सौंप दिया। पुलिस की तत्परता से महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार बेंगलुरु (कर्नाटक) निवासी मनीषा सिक्का ने 15 जून को थाना जैत में शिकायत दर्ज कराई थी कि चंद्रोदय मंदिर से लौटते समय उनका बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। बैग में लैपटॉप, एयरपॉड्स, महंगे कपड़े, जूते, मेकअप किट समेत अन्य कीमती सामान रखा था। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सोनू कुमार के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच एवं पुलिस टीम को सामान की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच-पड़ताल और खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर पूरा सामान बरामद कर लिया।
बरामद सामान में करीब 1.50 लाख रुपये का लैपटॉप, एप्पल एयरपॉड्स, चार्जर, ब्रांडेड जूते, कई जोड़ी कपड़े, मेकअप किट और अन्य निजी वस्तुएं शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2.65 लाख रुपये बताई गई है। सामान वापस मिलने पर मनीषा सिक्का ने जैत पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।