सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing Erupts Over Bhandara Dispute During 84 Kos Parikrama in Mathura Two Injured

मथुरा में बवाल: परिक्रमा मार्ग पर आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; फायरिंग में दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के महोली गांव में 84 कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। करीब 30 मिनट चली गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Firing Erupts Over Bhandara Dispute During 84 Kos Parikrama in Mathura Two Injured
मथुरा फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
Trending Videos




 

Firing Erupts Over Bhandara Dispute During 84 Kos Parikrama in Mathura Two Injured
मथुरा बवाल: एसएसपी मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले बवाल से गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अधिक मास परिक्रमा के दौरान चंद्रपाल पक्ष ने परिक्रमार्थियों के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया हुआ था। इसी दौरान गुड्डी प्रधान पार्षद के लोग भी वहां केला और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

Firing Erupts Over Bhandara Dispute During 84 Kos Parikrama in Mathura Two Injured
मथुरा बवाल: घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। झगड़े में चंद्रपाल पक्ष के रवि के पैर में और संजू के सीने में गोली लगी है। वहीं गुड्डी प्रधान पक्ष के हरिओम के सिर और सावित्री के हाथ में गोली लगी है।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। संजू और हरिओम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चंद्रपाल पक्ष के राजू और मलखान सिंह तथा गुड्डी पक्ष के रिंकू और केदार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सीओ अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed