सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand left the ashram.

Premanand Maharaj: 12 दिन बाद आश्रम से बाहर आए प्रेमानंद महाराज, दर्शन करते ही भावुक हुए भक्त; छलक पड़े आंसू

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में 12 दिनों के एकांतवास के बाद संत प्रेमानंद महाराज आश्रम से बाहर आए तो उनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संत को देखकर कई भक्त भावुक हो गए और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से पूरा आश्रम गूंज उठा।

Sant Premanand left the ashram.
आश्रम से बाहर एकांतवास के लिए निकले संत प्रेमानंद महाराज।
विज्ञापन

विस्तार

पिछले 12 दिनों से एकांतवास में गए संत प्रेमानंद महाराज रात को रमणरेती स्थित आश्रम से निकले। कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद वह कार से कीकी नगला की ओर एकांतवास के लिए चले गए। कई दिनों के बाद संत के दर्शन कर भक्तजन भावुक हो गए। श्रीहित हरिवंश और श्री राधा-राधा के जयकारे लगाने लगे। भक्तों में संत दर्शन की होड़ सी मच गई।
Trending Videos


संत प्रेमानंद बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे रमणरेती स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम से बाहर आए। पुराने अंदाज में शिष्यों के साथ दोनों हाथों से भक्तों को आशीर्वाद देते हुए संत कुछ दूरी तक पैदल चले। इसके बाद वह कार में बैठ कर कीकी की नगला की ओर एकांतवास के लिए चले गए। करीब एक घंटे बाद वह कार से आश्रम वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जैसे ही संत आश्रम से बाहर आए तो उनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। भक्त इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से अश्रु धारा बहने लगी। पिछले 12 दिनों से संत प्रेमानंद एकांतिक वार्ता और दर्शन नहीं दे रहे हैं। पिछले दिनों सामने आए उनके भावुक संदेश में वह एकांतवास में जाने का संकेत दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed