सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fit India Ambassador Narendra Yadav honored women's power

Mathura News: फिट इंडिया एंबेसडर नरेंद्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fit India Ambassador Narendra Yadav honored women's power
विज्ञापन
चौमुहां। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज की ओर से चौमुहां स्थित श्री राधामोहन जी गोशाला में फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर और वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव ने ब्रज संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
Trending Videos

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव ने गोशाला प्रांगण में 101 औषधीय व फलदार पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने वृक्ष धरा का आभूषण है, दूर करता प्रदूषण है और हरा वृंदावन-स्वस्थ वृंदावन का संकल्प दिलाते हुए कहा कि ब्रज की भूमि पर प्रकृति और गो सेवा का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने घोषणा की कि फिट इंडिया, यमुना रक्षक दल और प्रबोधिनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रज क्षेत्र में 5 लाख औषधीय और फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ब्रज की संस्कृति को सहेजने वाली कई महिलाओं को अंगवस्त्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय भागवत कथा वाचक भारती दीदी महाशोभा, यमुना रक्षक दल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिसोदिया, मालती दीक्षित, विमलेश देवी, रामवती, शीला देवी, भगवान देवी, राजेश्री, ओमवती, पूरन देवी, राधा सैनी, जानकी सैनी और सरोज देवी प्रमुख रहीं।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री जयकृष्ण दास जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कहा कि मातृशक्ति ही धरती और गो माता की सच्ची रक्षक है। उन्होंने अगले छह माह में चौमुहां क्षेत्र को पूरी तरह पॉलीथीन मुक्त बनाने और प्रथम चरण में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजवीर सिंह और संचालन विनय शंकर राय ने किया। एडवोकेट शिवपूजन सिंह, प्रबोधिनी फाउंडेशन के समन्वयक वेदांत राय, डॉ. आरएन सिंह, राधा बल्लभ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यमुना रक्षक दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed