सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gas Agency Found Stockpiling Cylinders Beyond Prescribed Limit

Mathura News: गैस एजेंसी पर तय संख्या से ज्यादा मिले सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency Found Stockpiling Cylinders Beyond Prescribed Limit
गैस एजेंसी पर जांच करती जिला आपूर्ति विभाग की टीम।
विज्ञापन
मथुरा। एलपीजी किल्लत के बीच जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को महौली रोड स्थित कैप्टन राकेश इंडेन गैस सर्विस पर कार्रवाई की है। भौतिक सत्यापन में टीम को स्टॉक में विसंगति मिली हैं। घरेलू सिलिंडरों की संख्या रिकाॅर्ड से 271 अधिक मिली जबकि 49 छोटे सिलिंडर कम पाए गए। टीम ने आरोप पत्र जारी कर एजेंसी स्वामी से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार गैस एजेंसी पर भरे और खाली मिलाकर 646 घरेलू सिलिंडर (14.2 किग्रा) होने चाहिए थे, लेकिन मौके पर 917 सिलिंडर मिले हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 271 गैस सिलिंडर अधिक पाए गए है। इसी तरह छोटे सिलिंडर (दो किग्रा वाले) 114 के सापेक्ष 65 सिलिंडर मिले हैं। टीम ने बारी-बारी से उपभोक्ताओं से फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बिना तौल के ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने का भी उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया। इन्हीं आधार पर पूर्ति निरीक्षक फूल सिंह यादव और बांट माप विभाग ने अपनी रिपोर्ट जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव को सौंपी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। निर्धारित समय से जवाब दाखिल नहीं किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed