सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation intensifies into freight train derailment in Mathura

UP: मथुरा में डिरेल हुई थी मालगाड़ी, साजिश की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जीआरपी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में मालगाड़ी के डिरेल होने की जांच तेज कर दी गई है। जीआरपी 10 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Investigation intensifies into freight train derailment in Mathura
रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन में 30 जनवरी को मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल होने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई हैं।
Trending Videos


जांच टीम ने रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ बाहरी तत्वों से भी पूछताछ की है। अब तक 10 से अधिक लोगों से जीआरपी की टीम पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, ताकि डिरेल होने के असली कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस सिस्टम की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे यार्ड और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके। रेल सूत्रों की मानें तो डिरेल करने के पीछे की साजिश में रेलवे कर्मचारियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। डिरेल मामले में मुख्य यार्ड मास्टर धर्मेंद्र सिंह ने जीआरपी थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत केस दर्ज करवाया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed