सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   residents of Sanjay Nagar in Mathura are fearful of action by irrigation department

Mathura: नोटिस और लाल निशान का डर, संजय नगर के घरों में पसरा सन्नाटा; शादी की राैनक भी हुई गायब

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंचाई विभाग की कार्रवाई के डर से शादी वाले परिवारों ने घरों में सजावट भी कम कराई है। लोगों को बार-बार डर सता रहा है कि अपने नुकसान के साथ कहीं टैंट वाले का नुकसान भी न हो जाए। 

residents of Sanjay Nagar in Mathura are fearful of action by irrigation department
संजय नगर में शादी की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मथुरा के संजय नगर वासियों को इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का डर सता रहा है। कई महीनों पहले तय की गई शादियां भी आगामी दिनों में ही होने वाली हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को डर है कि शादी वाले दिन ही कार्रवाई न होने लगे।
Trending Videos


कृष्णा नगर के संजय नगर, शास्त्री नगर और राधा नगर में लगभग एक दर्जन घरों में शादियों की तैयारियां चल रही हैं। फिर भी इन घरों में डीजे, ढोल ताशे और गाने बजाने का शोर बिल्कुल गायब है। शादियों में कम ही रिश्तेदार और मिलने जुलने वालों को आमंत्रित किया गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा कहीं कार्रवाई न कर दी जाए। इतना ही नहीं शादी वाले परिवारों ने घरों में सजावट भी कम कराई है। स्थानीय लोगों को बार-बार डर सता रहा है कि अपने नुकसान के साथ कहीं टैंट वाले का नुकसान भी न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सिंचाई विभाग की ड्रेनेज भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को हटाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभाग द्वारा इन मकानों पर 19 से 21 जनवरी तक नोटिस चस्पा करने और लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई थी।

ये बोले स्थानीय निवासी
10 फरवरी को घर में बेटी की शादी है। पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इधर सिंचाई विभाग के नोटिस से परिवार के लोग परेशान हैं। अभी अथवा शादी वाले दिन ही कार्रवाई न हो जाए, इसे लेकर पूरे घर में चिंता का माहौल है। -शीला देवी

शादी के कार्ड बांटने में परिवार के लोग व्यस्त थे। इसी बीच सिंचाई विभाग ने घर पर नोटिस चिपका दिया। 5 फरवरी को घर में शादी है। इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं डर सता रहा है कि शादी वाले दिन ही कार्रवाई न हो जाए। -लच्छो देवी

एक साल पहले ही लोन लेकर बेटे को दुकान खुलवाई है। अब इस मकान पर कार्रवाई होने की खबर मिली है। चिंता सता रही है कि मकान दूसरी जगह किराए पर लें या लोन की किस्त चुकाएं। -ममता

पति ने 20 साल की मेहनत और लोन लेकर मकान बनाया है अब यह नई समस्या आ खड़ी हुई। अभी तक आधे जीवन की कमाई से मकान बनाया, अब इसे उजड़ते हुए देखना और बाकी रह गया है। -बबली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed