फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kumkumarchan Mahayajna begins Swami Abhishek Brahmachari says Krishna Lala we shall come we will build there

Mathura: कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे

Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
सार

वृंदावन के श्रीराधा कृष्ण आश्रम में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञ कई दिनों तक चलेगा, जिसमें देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए आहुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
Kumkumarchan Mahayajna begins Swami Abhishek Brahmachari says Krishna Lala we shall come we will build there
श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन-छटीकरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ 54वां श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ रविवार को विधिवत प्रारंभ हुआ। यज्ञ का संरक्षण देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी, प्रसिद्ध कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज, मृदुल शास्त्री, महामंडलेश्वर राधानंद गिरी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य संतों और गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता से भारत के वैभव और गौरव में वृद्धि की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में ललिता माता का यज्ञ आयोजित हो और युवा पीढ़ी सनातन धर्म से जुड़े, इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 

Kumkumarchan Mahayajna begins Swami Abhishek Brahmachari says Krishna Lala we shall come we will build there
महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने 'कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' का उद्घोष करते हुए कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में साढ़े पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, उसी प्रकार अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।

'धर्म के साथ रहेगा वही करेगा लोक कल्याण'
भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पूरे देश में युवा वर्ग को सनातन धर्म से जोड़ने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 'जो धर्म के साथ रहेगा, वही लोक कल्याण कर सकता है'।

'युवाओं को बढ़ाना होगा श्रमदान'
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत महतारी की प्रतिष्ठा को विश्व में और ऊंचा ले जाने के लिए युवा वर्ग को अधिक श्रमदान करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो भगवान कृष्ण और प्रभु राम से कोई संबंध नहीं रखते, आज वही सनातन धर्म पर प्रवचन दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता समय आने पर ऐसे 'कालनिमियों' का उपचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित शेषनाथ तिवारी, मुकेश पांडे, नरोत्तम सिंह बागी, संदीप पांडे, रोहित चौधरी, देवांश शुक्ला, शिवपाल यादव, पप्पू यादव, आदित्य चौबे सहित अन्य लोगों ने भी महायज्ञ की सफलता और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए शुभकामनाएं दीं। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ कई दिनों तक चलेगा, जिसमें देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए आहुतियां दी जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed