{"_id":"69af18afc746aa83020e4eaa","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-losing-her-hearing-mathura-news-c-412-1-mt21004-5967-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी को इस कदर पीटा, फाड़ दिया कान का पर्दा; बेरहम पति ने हैवानियत की हदें की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी को इस कदर पीटा, फाड़ दिया कान का पर्दा; बेरहम पति ने हैवानियत की हदें की पार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पिटाई से उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई, पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पिटाई के बाद विवाहिता को सुनाई देना बंद हो गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव परखम गूजर निवासी दाऊजी पुत्र गिर्राज प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भावना उर्फ भूमि की शादी करीब दो साल पहले छरौरा निवासी ललित उर्फ लकी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर भावना को प्रताड़ित करने लगे।
तहरीर के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे जब पीड़िता घर के काम में व्यस्त थी, तभी पति ललित ने फिर से पैसों और बाइक की मांग की। भावना ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। पिता का आरोप है कि मारपीट के कारण भावना के कान में गंभीर चोट आई है, जिससे सुनाई देना बंद हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos