सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba misdeed with child in mathura Man disguised as monk beaten up in police custody

बाबा ने मासूम से किया कुकर्म: पुलिस कस्टडी में साधु वेशधारी की जमकर धुनाई, देखें पिटाई का वायरल वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, चौमुहां Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया। उसके साथ कुकर्म किया। 

Baba misdeed with child in mathura Man disguised as monk beaten up in police custody
बाबा को पीटती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos

20 साल से रह रहा था साधु वेशधारी
पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया। उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। डरा मासूम कई दिनों तक खामोश रहा, लेकिन व्यवहार में आए बदलाव के बाद परिजन ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुकर्म का वीडियो वायरल
उधर, किसी ने घृणित कार्य का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो परिजन तक पहुंचा, तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को पीड़ित पिता ने थाना जैंत में नामजद तहरीर दी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है।

गुस्साए ग्रामीणों ने बाबा को पीटा
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जब थाना जैंत पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। पुलिस ने बामुश्किल आरोपी को भीड़ से बचाकर वाहन तक पहुंचाया और थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed