सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead Body to Be Exhumed for Postmortem Six Days After Burial in Mathura

UP: मथुरा में छह दिन बाद कब्र से निकाली जाएगी अनवरी बेगम की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक; पति ने खोला राज

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के राया क्षेत्र में छह दिन पहले दफनाई गई महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पति ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद डीएम के आदेश पर शव निकालकर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम होगा।

Dead Body to Be Exhumed for Postmortem Six Days After Burial in Mathura
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसैला में छह दिन पूर्व हुई एक महिला की मौत के मामले में अब जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह फैसला तब लिया गया जब मृतका के पति ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।
Trending Videos

गांव भंकरपुर बसैला की निवासी अनवरी बेगम की मृत्यु 3 मार्च को हुई थी। मृत्यु के उपरांत, परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर शव को कब्र में दफना दिया था। हालांकि, मृतका के पति अनवार खान ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की हत्या की गई है और उसी दिन शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस हरकत में आई। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पति अनवार खान ने अपनी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

उनकी अपील पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल आदेश जारी किए हैं कि मृतका अनवरी बेगम के शव को कब्र से बाहर निकाला जाए और उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed