सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees angry chaos at Banke Bihari Temple pushed abused

UP: बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने की श्रद्धालुओं संग ऐसी हरकत, VIDEO तेजी से हो रहा वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान अव्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा गार्डों पर धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Devotees angry chaos at Banke Bihari Temple pushed abused
बांके बिहारी मंदिर में धक्का-मुक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग व्यवस्था होने के बावजूद श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आराध्य के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं ने मंदिर के गार्डों पर गाली गलौज और धक्के देने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे एक दिन पहले भी सोशल मीडिया पर श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच भिड़ंत का वीडियो वायरल हुआ।
Trending Videos


सोमवार को दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों पर धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार के साथ ही गाली देने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को तेजी से आगे धकेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर गार्ड्स श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह दूरदराज से अटूट आस्था लेकर आते हैं, लेकिन मंदिर के अंदर हमें कुछ क्षण भी खड़ा नहीं होने दिया जाता। सुरक्षा गार्ड इतनी जोर से धकिया रहे हैं कि महिलाओं और बुजुर्गों को संभलना मुश्किल हो रहा है। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह होल्डिंग बैरियर और रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को रोका। इस कारण दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों इंतजार करते रहे।

मंदिर में वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर सेवायतों में भी गहरा असंतोष व्याप्त है। मंदिर सेवायतों का आरोप है कि मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी कटघरे में सेवायतों के यजमानों का प्रवेश वर्जित कर रखा है, जो सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed