सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive Blaze Erupts at Dona-Pattal Factory in Mathura, Army Team Joins Firefighting Operation

मथुरा: दोना-पत्तलट की फैक्टरी में आग का तांडव, दर्जनों वाहन जलकर राख; सेना ने पाया लपटों पर काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के महोली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दोना-पत्तल फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के साथ सेना की टुकड़ी को भी मोर्चा संभालना पड़ा, जबकि कई वाहन जलकर राख हो गए।

Massive Blaze Erupts at Dona-Pattal Factory in Mathura, Army Team Joins Firefighting Operation
दोना-पत्तलट की फैक्टरी में आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के महोली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आज एक दोना पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने फैक्टरी परिसर में खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
Trending Videos


गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। आग पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी को भी बुलाया गया, जिसने अन्य दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना दोपहर के समय हुई, जब फैक्टरी में काम चल रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed