{"_id":"69ce6bd84f98025878057b9c","slug":"massive-fire-breaks-out-in-truck-parked-in-front-of-police-outpost-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस चाैकी के सामने खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; मुठभेड़ में पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस चाैकी के सामने खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; मुठभेड़ में पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्रक में भीषण आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल माैके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अद्धा पुलिस चौकी के सामने खड़े एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात रुकवाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
मुकदमे की संपत्ति था ट्रक
जांच में सामने आया कि जलने वाला ट्रक कोई सामान्य वाहन नहीं था। यह वर्ष 2014 में हुई एक पुलिस मुठभेड़ के मामले में माल मुकदमा के रूप में पुलिस द्वारा दाखिल किया गया था। लंबे समय से यह ट्रक वृंदावन कोतवाली की अद्धा चौकी के सामने ही खड़ा था।
कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
चौकी के ठीक सामने खड़े वाहन में आग कैसे लगी, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस विभाग अब इस बात की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई शरारत थी।
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थीं। करीब एक घंटे में आग बुझा ली गई। यह ट्रक कोर्ट केस से संबंधित था और काफी पुराना खड़ा था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos