सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Miscreants Raid Four Houses in Bajna

Mathura News: बाजना में बदमाशों ने चार घरों में बोला धावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Raid Four Houses in Bajna
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना स्थित मोहल्ला रामनगर में सोमवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाया। एस घर में चोरी में नाकाम रहने पर बुजुर्ग दंपती पर हमला किया। तमंचे के बल पर बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

पीड़ित लखपत सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 1 बजे आधा दर्जन बदमाश तमंचे और धारदार हथियार लेकर रामनगर मोहल्ले में घुस आए। सबसे पहले उन्होंने रामेश्वर चौधरी के मकान का ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद बदमाश प्रहलाद पहलवान के घर में जाली काटकर घुस गए, लेकिन वहां भी असफल रहे। तीसरे प्रयास में बदमाश जुगेंद्र सिंह के घर की छत पर चढ़े, लेकिन यहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद बदमाशों ने लखपत सिंह के घर को निशाना बनाया। उस समय बुजुर्ग लखपत सिंह अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का दरवाजा खुला होने के कारण एक बदमाश अंदर घुस गया। उनकी पुत्रवधू ने तत्काल फोन कर सूचना दी। सूचना पर लखपत सिंह बाहर आए तो चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। टोकने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने आई उर्मिला देवी पर भी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। इसी दौरान बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल नोच लिए और भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उर्मिला देवी को उपचार के लिए भेजा गया।
पीड़ित लखपत सिंह ने 17 मार्च को थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस केवल जल्द खुलासे का आश्वासन दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed