सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Hema Malini made appeal to people regarding Sri Banke Bihari Temple Corridor

UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण पर सांसद हेमा मालिनी ने कही बड़ी बात, लोगों से की ये अपील

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Jun 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद हेमा मालिनी ने कॉरिडोर को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन में साख-सुविधाएं बढ़ के अलावा कई बिंदुओं पर चर्चा की। 

MP Hema Malini made appeal to people regarding Sri Banke Bihari Temple Corridor
सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंगलवार को वृंदावनवासियों ने सांसद हेमा मालिनी से चर्चा की। साथ ही कॉरिडोर निर्माण कराने का समर्थन दिया है। सांसद ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कॉरिडोर निर्माण से विस्थापित लोगों के लिए व्यवस्था व क्षतिपूर्ति का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने प्राचीन मंदिरों को संरक्षित रखने का भी भरोसा दिया है। साथ ही कहा है कि समय की मांग के हिसाब से ही कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया हैं।
Trending Videos


सांसद हेमा मालिन छह जून तक मथुरा में रहेंगी। इसी दौरान वृंदावन के कुछ व्यक्तियों ने आवास पर उनसे मुलाकात की। कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन में साख-सुविधाएं बढ़ने के अलावा उन्होंने कई बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही कहा है कि समस्त भवन स्वामियों को सम्मान जनक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे भवन स्वामी जिनके पास भवन के स्वामित्व के अधिकार पत्र नहीं है उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। दुकान के बदले दुकान आवंटित की जाएगी। कॉरिडोर परिसर में पूर्व प्राचीन मंदिर को संरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को कॉरिडोर निर्माण से परेशानी है तो वह अधिकारियों को अपनी व्यथा बता सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
सांसद हेमा मालिनी ने बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्थानीय व्यापार और पर्यटन के लिए अत्यंत आवश्यक कदम बताया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे मंदिर विकास की दिशा में बड़ा रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी के दर्शन करने में श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की और हादसे होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन ठाकुरजी के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन वर्तमान अव्यवस्था के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने कहा कि कॉरिडोर बनने से न केवल मंदिर परिसर सुव्यवस्थित होगा बल्कि यहां के व्यापारी, होटल व्यवसायी और स्थानीय नागरिकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि वह एक दूरदर्शी और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं, जो सभी के हितों का ध्यान रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गोस्वामी समाज को भी कॉरिडोर निर्माण से दीर्घकालिक लाभ होगा और जनता की भी यही भावना है कि कॉरिडोर बने। 

हेमा मालिनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए भुना रहे हैं, जबकि वास्तव में यह विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण स्वयं ठाकुर जी की कृपा से होगा और वह भी इससे प्रसन्न होंगे।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना में डूबकर छह बहनों की गई जान...माैत से पहले बनाई रील, लाशों को देख होश खो बैठे परिजन; हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed