{"_id":"69c98218ff57e7be360ff1a3","slug":"municipal-corporation-team-wins-tournament-mathura-news-c-369-1-mt11002-144333-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर निगम की टीम ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर निगम की टीम ने जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ मौजूद नगर निगम की टीम के खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार स्थित ब्रज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे बीसीए कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। रविवार को फाइनल मुकाबला नगर निगम और बीसीए की टीम में हुआ। इसे निगम की टीम ने दो विकेट से जीत लिया।
टूर्नामेंट में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइलन में टॉस जीतकर एकेडमी ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 135 रन का लक्ष्य रखा। देव सिंह ने सर्वाधिक 31, देव उपाध्याय ने 22 और कप्तान सुनील यादव ने 20 रन बनाए। निगम की ओर से भूपेंद्र सिंह ने 3 और चंद्रशेखर ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा-वृंदावन नगर निगम की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मिंटू कुरैशी ने 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शरीफ ने 32 रनों का योगदान दिया। टीम ने 18.2 ओवर में दो विकेट से मैच जीत लिया। ब्रज एकेडमी के कप्तान सुनील यादव ने दो, कन्हैया तिवारी ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग राहुल चौधरी एवं अज्जू ने की। कमेंट्री भीम सिंह मीना और विपिन यादव ने की।
आयोजक मुकेश तिवारी और भगवानदास बघेल ने बताया कि मैन ऑफ द मैच मिंटू कुरैशी को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं बेस्ट बैट्समैन मनीष यादव, बेस्ट बॉलर भूपेंद्र सिंह, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार रामकुमार को मिला। मुख्य अतिथि प्रभुकांत उपाध्याय, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह बघेल और महेश तिवारी ने पुरस्कार बांटे। इस दौरान राजकुमार प्रधान, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos