{"_id":"6a3f8022b43cba804f0fe05c","slug":"new-bjp-braj-region-chief-puran-lal-lodhi-begins-his-tenure-with-prayers-at-banke-bihari-temple-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी के दरबार पहुंचे भाजपा के नए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, ब्रज की धरती से नई जिम्मेदारी की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी के दरबार पहुंचे भाजपा के नए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, ब्रज की धरती से नई जिम्मेदारी की शुरूआत
Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:17 PM IST
सार
भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने शुक्रवार को अपने नए पदभार की शुरुआत कान्हा की नगरी से की। उन्होंने ब्रज आगमन की शुरुआत ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन-पूजन से की। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने संगठन की मजबूती, प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।
ये भी पढ़ें - UP: बस कंडक्टर ने टिकट छोड़ संभाल ली स्टेयरिंग, बीच हाईवे पर की ऐसी हरकत; चालक की भी चली गई नौकरी
दर्शन के उपरांत राया कट पर भाजपा महानगर और जिला इकाई की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि श्रीकृष्ण की पावन लीलास्थली और ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरणों में प्रथम बार क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में शीश नवाना उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन रज और ठाकुर जी का आशीर्वाद उन्हें संगठन के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शक्ति देगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं, अब जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप; खड़े हो रहे हैं ये सवाल
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
ये भी पढ़ें - वृंदावन केसी घाट हादसा: 'देवदूत' बनकर आए नाविक और गोताखोर, 14 श्रद्धालुओं की बचाई थी जान; अब मिला सम्मान
कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और सेवा भाव के कारण ही भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, उपसभापति मुकेश सारस्वत, जिर्तेंद्र वार्ष्णेय, ललित गौतम, विनीत शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अंकुर गुर्जर, श्याम शर्मा, बलराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन से उतरते वक्त फिसला पैर, निजी सुरक्षा गार्ड की गई जान; भूतेश्वर में वृद्धा की भी ट्रेन से कटकर मौत