पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nine Children Rescued from Drowning in Yamuna at Two Ghats in Vrindavan

वृंदावन: भीषण गर्मी में यमुना स्नान पड़ा भारी, दो घाटों पर डूबे नौ बच्चे; देवदूत बने नाविकों ने बचाई जान

Mon, 29 Jun 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 01:42 PM IST
सार

वृंदावन में भीषण गर्मी के बीच यमुना में स्नान करते समय दो अलग-अलग घाटों पर नौ बच्चे डूबने लगे, लेकिन सतर्क नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर सभी को सुरक्षित बचा लिया। श्रृंगार घाट के चार बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि भंवर घाट के बच्चे सुरक्षित होने के बाद अपने घर लौट गए।

विज्ञापन
Nine Children Rescued from Drowning in Yamuna at Two Ghats in Vrindavan
यमुना में स्नान करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान दो घाटों पर नौ बालक अचानक नदी में डूबने लगे। बालकों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय नाविक भी यमुना में कूद गए और दोनों ही घाटों से नौ बालकों को यमुना से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चार बालक श्रृंगारघाट पर डूबे तो पांच लोग भंवरघाट पर। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भंवरघाट के ठीक होने के कारण अपने घर चले गए तो श्रृंगार घाट के बालकों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भीषण गर्मी में रेलवे की रफ्तार हुई सुस्त, 18 से ज्यादा ट्रेनें लेट; चेक करें पूरी लिस्ट
विज्ञापन



वृंदावन के श्रृंगार घाट पर रविवार दोपहर को करीब 2:30 बजे बुर्जा निवासी आठ वर्षीय नीरज पुत्र ब्रजलाल, 10 वर्षीय दीपक और उसका भाई अज्जू पुत्र लोचन और सूरज पुत्र बबलू यमुुना नदी में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय सभी अचानक यमुना में डूबने लगे तो दीपक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद नाविकों ने बालकों को डूबते देखा तो उन्होंने भी यमुना में छलांग लगा दी जिससे सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: एक्सप्रेस-वे पर धरना देने की सोचें भी नहीं, 82 किमी क्षेत्र 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित; हाईकोर्ट के आदेश पर हुई सख्ती


कुछ देर बाद भंवर घाट पर पांच बच्चे पानी में डूब गए। पंजाब निवासी निशांत व दो अन्य तथा वृंदावन के रहने वाले शशांक और हर्ष यमुना में नहाने के दौरान डूबने लगे। नाविक अनु, श्रीकृष्ण, राजाराम, मोहर सिंह और मन्नू ने पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पंजाब निवासी निशांत ने बताया कि वह यहां एक आश्रम में रुके हुए हैं। भंवरघाट के मामले की पुलिस को जानकारी नहीं है, लेकिन नाविकों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।


ये भी पढ़ें -  गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed