{"_id":"69ba9d90c7b68d8a690fa6a8","slug":"only-two-teenagers-received-the-hpv-vaccine-in-three-days-mathura-news-c-1-noi1095-4063392-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन दिनों में सिर्फ दो किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन दिनों में सिर्फ दो किशोरियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
- आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ता करेंगी सर्वे
- डॉक्टर किशोरियों के साथ उनके अभिभावकों की भी करेंगे काउंसिलिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए गए एचपीवी वैक्सीन अभियान के तहत तीन दिनों में केवल दो किशोरियों ने टीकाकरण करवाया। अभियान के पहले दिन एक और बुधवार को दूसरी किशोरी पहुंची। वहीं, मंगलवार को दिनभर चिकित्सक इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी किशोरी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंची।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताएं सर्वे कर किशोरियों को चिह्नित करेंगी। इसके अलावा अस्पतालों के डॉक्टर भी किशोरियों के साथ उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में जागरूक कर काउंसिलिंग करेंगे।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि टीकाकरण न करवाने के पीछे जागरूकता की कमी के साथ-साथ लोगों में कई तरह की भ्रांतियों का होना भी शामिल है। इसके लिए स्कूलों में भी किशोरियों को जागरूक करने की जरूरत है।
Trending Videos