{"_id":"6a7cd03661e89cdc5e013bd1","slug":"raid-on-pesticide-warehouse-mathura-news-c-29-1-mtr1025-594324-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कीटनाशक दवा के गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कीटनाशक दवा के गोदाम पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना। नंदगांव चौकी क्षेत्र में शराब के ठेके के पीछे स्थित एक गोदाम में कीटनाशक दवा तैयार किए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। गुजरात पुलिस के साथ मथुरा के औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बुधवार देर शाम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गोदाम की जांच की। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में गुजरात की एक कंपनी के नाम से कीटनाशक दवा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद गुजरात पुलिस और मथुरा के औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गोदाम में रखी दवा और दवा तैयार करने से संबंधित सामग्री की जांच की। साथ ही दस्तावेज भी खंगाले गए। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में किस तरह की दवा तैयार की जा रही थी। इसके अलावा दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।